*कुशल नेतृत्व एवं मेहनत को देखते हुवे प्रदेश अध्यक्ष सुदेश पाल ने बढ़ाया रईस अहमद का कद
*किसानों का शोषण भाकियू तोमर किसी भी स्तर पर नहीं करेगा बर्दाश्त: चौधरी सुदेश पाल
सहारनपुर- थाना जनकपुरी क्षेत्र के वार्ड 5 सड़क दूधली में भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा रईस अहमद के कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी आरिफ मलिक ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम में भाकियू तोमर के पदाधिकारियों द्वारा किसानों की समस्या सुनी गयी एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों ने किसानों एवं मजदूरो के साथ विचार विमर्श किए। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेश पाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रईस अहमद के कुशल नेतृत्व एवं मेहनत को देखते हुए आज प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है। चौधरी सुदेश पाल ने किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की भाजपा सरकार मैं किसानों का सबसे ज्यादा शोषण हो रहा है सरकार को कृषि काला बिल जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा जगह-जगह चक्का जाम कर दिल्ली के लिए कूच किया जाएगा। किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सुदेश पाल ने सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
जिला उपाध्यक्ष से प्रदेश उपाध्यक्ष बने रईस अहमद ने पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए तन मन धन से जिम्मेदारी को निभाने, किसानों के साथ हर दम खड़े रहने का आश्वासन दिया।महानगर उपाध्यक्ष शाहनवाज खान ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर सरकार काला बिल वापस नहीं लेती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को बखूबी सबक सिखाया जाएगा।
युवा महानगर अध्यक्ष शाबान मलिक ने कैलाशपुर बिजली घर द्वारा किसानों के कनेक्शन काटे जाने एव बिजली को लेकर किसनो के साथ हो रहे शोषण को लेकर बिजली विभाग पर जल्द घेराव करने की बात कही गयी।भाकियू तोमर की ताकत बढ़ाते हुए चौधरी सुदेश पाल द्वारा रईस अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष, लुकमान को पुवारका ब्लॉक अध्यक्ष, नदीम को पुवारका ब्लॉक उपाध्यक्ष, मुत्तलिब को सेक्टर 5 का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में सुदेश पाल प्रदेश अध्यक्ष, आशीष चौधरी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि, रईस अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष, साहिद तहसील उपाध्यक्ष सदर, सचिन जिला उपाध्यक्ष। महानगर अध्यक्ष शाहनवाज खान, युवा महानगर अध्यक्ष साबान मलिक, जिला मीडिया प्रभारी आरिफ मलिक, युवा महानगर उपाध्यक्ष उसमान मलिक, महानगर उपाध्यक्ष इमरान,बिलाल महानगर उपाध्यक्ष, नफीस अहमद, मुत्तलिब, इस्लाम, आदि मौजूद रहे।