भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में देश में दसवां स्थान प्राप्त करने पर दी बधाई

बरेली- अखिल भारतीय स्तर पर, लब्ध प्रतिष्ठित सेवाIES (भारतीय इंजीनियरिंग सेवा) में शास्त्री नगर निवासी जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर में अंग्रेजी की प्रवक्ता रमेश चंद्र शर्मा के पुत्र अक्षत पाराशरी द्वारा दसवां स्थान प्राप्त करने पर आज उनके निवास पर बधाई देने राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंडित हरिओम गौतम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार राज्य पुरस्कार शिक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर ब्रजमोहन शर्मा ने उनके माता-पिता को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया ज्ञात हो अक्षत पाराशरी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई में गोल्ड मेडल प्रकार मुख्यमंत्री पुरस्कार भी जीता था इस समय वह असिस्टेंट डायरेक्टर केंद्रीय विद्युत विभाग में सेवारत है गत वर्ष भी अक्षत को देश में दसवां स्थान प्राप्त हुआ था इस उपलब्धि पर झारखंड के गवर्नर महामहिम संतोष गंगवार उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर अरुण कुमार महापौर डॉक्टर उमेश गौतम बरेली के डीआईजी विभिन्न अधिकारियों और राजनेताओं ने स्वागत एवं बधाई प्रेषित की थी इस बार दोबारा इसी रैंक पर दोबारा चयन होने पर शुभकामनाएं देने वालों का ताता लगा हुआ है पिछले दो-तीन साल से इस संपर्क में रेलवे विभाग सम्मिलित नहीं था लेकिन इस बार अक्षत के चयन होने पर रेलवे विभाग में चयन लगभग पक्का माना जा रहा है लाल बहादुर गंगवार ने बताया जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र रहे अक्षत दसवीं तथा 12वीं में भी स्टेट रैंक होल्डर रहे हैं उनका चयन पढ़ाई के दौरान आईआईटी मुंबई तथा आईआईटी दिल्ली में भी हो गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *