बरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य मे रविवार को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में यूनिटी मार्च पदयात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। पटेल चौक से शुरू हुई पदयात्रा मे बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों को गुनगुनाते हुए आगे बढ़ रहे थे। स्कूली बच्चे हाथों मे जय हिंद जय भारत के बैनर लिये भारत माता के जयकारे लगाते हुए बढ़ रहे थे। कुछ समय के लिए माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। पदयात्रा पटेल चौक से चौकी चौराहा होते हुए कचहरी, रेलवे जंक्शन पहुंची। यहां से बदायूं रोड पर चौरासी घंटा मंदिर से शिव स्वयंवर बारातघर जाकर संपन्न हुई। विभिन्न स्थानों पर व्यापारी संगठनों ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। पदयात्रा में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि, विद्यालय के छात्र छात्राओं के अतिरिक्त स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस के छात्रों, खिलाड़ियों, सिविल डिफेंस व विभिन्न वर्गों के लोगों ने प्रतिभाग किया। पदयात्रा के समापन के मौके पर बदायूं रोड स्थित बारात घर मे कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता एमएलसी महाराज सिंह ने कहा कि आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती 560 से ज्यादा छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय राष्ट्र में विलय करना था। उस वक्त देश के पास चुनौती से भी बड़ा व्यक्तित्व सरदार वल्लभभाई पटेल मौजूद थे। सरदार पटेल नेतृत्व क्षमता व कूटनीति से इन रियासतों को भारतीय संघ ने में मिलवाया और देश के और विभाजन को रोका। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को असंगठित प्रांतों और रियासतों की संरचना से बाहर निकाल कर एक संघ में परिवर्तित किया। पदयात्रा मे सांसद छत्रपाल गंगवार, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, हरिओम, प्रभु दयाल लोधी, देवेन्द्र जोशी, अरुण कश्यप, विष्णु शर्मा, तृप्ति गुप्ता, अमरीश कठेरिया, सोनू कालरा, मोहित तिवारी,कन्हैया राजपूत, जयदीप चौधरी, चौधरी नरेंद्र मौर्य, ब्रजेश मिश्रा, अतुल अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, डॉ सीपीएस चौहान, चित्रा मिश्रा, हरिशंकर, रूप किशोर लोधी, श्याम सिंह चौहान, छांगामल मौर्य, नीरज कुमार, संजीव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
