भाजपाइयों ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समर्पण दिवस पर इच्छा अनुसार पार्टी फंड में नगद राशि भी जमा की। शनिवार को कस्बे मे मण्डल अध्यक्ष के निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक व कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंली दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि पं. उपाध्याय ने विषम परिस्थितियों में देश में एक संगठन खड़ा किया। आज देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को सकार कर रही है। क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि वे गरीबों के मसीहा रहे है। अंतिम पंक्ति के लोगों को आगे लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, राहुल साहू, कैलाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, सौरभ पाठक, दीपू सिंह, गौरव मिश्रा, संजीव शर्मा, कन्हैयालाल, धीरेंद्र सिंह, मोनू सिंह, अवध सिंह, ओमेंद्र सिंह, आशीष अग्रवाल, बंटी मौर्य सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही भाजपाइयों ने सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर सभी ने यथायोग्य समर्पण राशि समर्पित की। इस दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी को मिलकर उपाध्याय के आदर्शो को अपनाते हुए उनके मार्ग पर चलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है। इस मौके पर डॉ. केएम अरोरा, गुलशन आनन्द, देवेन्द्र जोशी, प्रभूदयाल लोधी, तृप्ति गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *