Breaking News

भाजपाइयों ने मोदी पत्र बांटकर उपलब्धियां गिनाई

भोजीपुरा, बरेली। भाजपाई शहर से गांव तक पीएम मोदी का पत्र बांटकर भाजपा केंद्र सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल में अब तक किए गए कार्यों से जनता को अवगत करवा रहे हैं। युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वैभव शर्मा ने फल और सब्जी विक्रेताओं को पत्र वितरित कर सरकार की उपलब्धियां बतायी। वैभव शर्मा ने कहा की सरकार सबका साथ और सबका विकास के साथ कार्य कर रही है। कोरोना के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है हम सभी को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। इस मौके पर विपुल मिश्रा, विराट भारद्वाज, हर्ष भारद्वाज, गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवी भाजपाई अनिल गंगवार ने भी पीएम मोदी के पत्र को भोजीपुरा क्षेत्र के 181 व 182 बूथ संख्या के गांवों में घर घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। अनिल गंगवार बता रहे है कि मोदी सरकार के छह वर्ष के कार्यकाल में देश भर में विकास की सबसे बड़ी लंबी लकीर खिची गई है। इस दौरान देश के हर वर्ग के लिए काम किया गया है। हर वर्ग का जीवन स्तर पूर्व की तुलना काफी ऊंचा हुआ है। भारत की साख विश्व स्तर पर बढ़ी है। कोरोना महामारी नियंत्रण को केंद्र सरकार हर राज्य को मदद कर रही है। इसके साथ ही भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोरा के नेतृत्व में घर घर सम्पर्क अभियान के तहत लगातार महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया एडवोकेट के द्वारा पत्रक वितरित किये जा रहे है। अमरीश कठेरिया ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड 19 से भारत का हर व्यक्ति त्रस्त है इस दिशा में माननीय प्रधानमंत्री ने अभी हाल ही में आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए दिया गया 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज इसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। इससे उधोगपति, कुटीर उद्योग मजदूर व किसानो को आत्मनिर्भर होने का अवसर मिलेगा। पत्रक वितरित करने मे पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अनु.मोर्चा शिशुपाल कठेरिया, पार्षद सौरभ सक्सेना, विशाल गुप्ता, विजय सिंह चौहान, हरवंश सेठी, पंकज, प्रेमपाल मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *