बरेली। भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गयी। महानगर पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें याद किया। महानगर अध्यक्ष अधीर सवसेना ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जीवन भारतीय इतिहास में राष्ट्रसेवा, स्वाभिमान और बलिदान का सर्वोच्च उदाहरण है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डिग्री लेकर भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास की, लेकिन ब्रिटिश सरकार की सेवा से इनकार कर दिया था। ब्रिटिश सत्ता से लड़कर स्वतंत्रता पाने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। पूरन लाल लोधी, महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, विष्णु शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, रेखा श्रीवास्तव, प्रतेश पांडेय, तृप्ति गुप्ता, योगेन्द्र शर्मा, प्रवेश वर्मा, अजय चौहान, जेपीएस पाल, अजय मौर्या, नरेन्द्र मौर्या, ब्रजेश सिंह, शिखा मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
