बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा ने अपने कई प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक राजीव गुप्ता को फूल माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। राजीव गुप्ता लंबे समय से व्यापारी हित की लड़ाई लड़ रहे है। काफी समय तक कस्बे में व्यापार मंडल अध्यक्ष रहे। उसके बाद जिला महामंत्री रहे और अब जिला संयोजक बनाया गया है। राजीव गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक बनाए जाने पर चेयरमैन केपी मौर्य, चक्रवीर सिंह चौहान, अजय सक्सेना, सोमपाल शर्मा, सुधीर पोरवाल, संजय चौहान, अमान अंसारी, सनी सिंह, मोहम्मद सोहेल आदि तमाम लोगो ने बधाई दी। इस अवसर पर राजीव गुप्ता ने सबका आभार प्रकट करते हुये कहा कि संगठन ने जो हमको जिम्मेदारी सौंपी है उसको पूरी ईमानदारी, निष्ठा के साथ निभाएंगे। भाजपा हमेशा व्यापारियों की शुभचिंतक रही है।।
बरेली से कपिल यादव