भाजपा सरकार से ठगा महसूस कर रही है प्रदेश की जनता- राजपाल कश्यप

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग हर तबके को साथ में लेकर चलती है। दलित, पिछड़ा, अगड़ा हो सभी का सम्मान करती है। वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों और पिछड़ों को झूठे वादे वादे करके ठगने का काम किया। आज पूरा प्रदेश अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को बड़ी उम्मीद की नजर से देख रही है। उन्होंने कहा कि इस भाजपा सरकार ने दलित पिछड़ों का तो अपमान किया ही। ब्राह्मण समाज को भी सम्मान देने का काम नही किया। ऐसी स्थिति मे हर वर्ग, जाति और धर्म के लोग भारतीय जनता पार्टी की पूरे उत्तर प्रदेश में जमानत जब्त कराने का काम करेंगे। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र मे भाजपा की सरकार ने दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करके वंचित करने का काम किया। विकास के नाम पर भाजपा की सरकार शून्य साबित हुई। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है 2022 में भाजपा की गूंगी और बहरी आरक्षण विरोधी सरकार उखाड़ फेंक जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, रविंदर यादव, गौरव सक्सेना, मयंक शुक्ला, संजीव यादव, कमल साहू, विशाल कश्यप, जयपाल कश्यप, सुमित यादव, द्रोण कश्यप, ऋषिराम यादव, शिवमराज कश्यप, अमित कश्यप, पप्पू सक्सेना, हरि ओम प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *