बरेली। भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने महानगर के सभी मंडलों की बैठक ली। सभी मंडलों में सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी को मार्गदर्शन दिया कि संगठन को किस तरह मजबूत किया जाए और किस तरह बूथ स्तर पर कार्य किया जाए। महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह उर्फ बंटी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी कड़ी में महानगर के सीबीगंज मंडल में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता आधारित दल है और कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए वास्तविक काम बूथ के कार्यकर्ता करते हैं। बूथ ही संगठन की शक्ति का केंद्र होता है। राजनीति की असली जमीन बूथ है। यह जितनी उपजाऊ बनेगी संगठन उतना ही मजबूत होगा। इस मौके पर मुख्य रुप से महानगर महामंत्री रितेश पांडे अनिल शर्मा सीबीगंज मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी आदि प्रभारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव