बरेली। शनिवार को बीसलपुर मार्ग पर बड़ा बायपास से पहले नवदिया झादा मे बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अपनी संपत्ति पर की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बुलडोजर लेकर पहुंची बीडीए की टीम ने नवदिया झादा मे बिथरी चैनपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल और बिथरी चैनपुर से बीजेपी के मौजूदा ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल की कथित प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान प्लाटिंग मे बनाए गए ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय को भी बीडीए टीम ने तमाम विरोध के बावजूद जमीदोज कर दिया। वही बचे निर्माण पर कार्रवाई के दौरान पहुंचे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल बुलडोजर की तरफ दौड़े और विरोध करते हुए बीडीए की कार्रवाई को मौके पर ही रुकवा दिया। कार्यवाही के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने मंत्री और विधायक समेत कई प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों से बीडीए टीम की फोन पर बात कराने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने बात करने से साफ इनकार कर दिया। बीडीए की टीम कार्रवाई करने पर अड़ी रही। जहां से कुछ घंटे की मोहल्लत की मांग कर ब्लॉक प्रमुख, बीडीए वीसी जोगेंद्र सिंह से उनके कार्यालय मिलने के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद बीडीए की टीम कार्रवाई पूरी किए बिना वापस लौट गई। बही मौजूद लोगों का कहना है कि बीडीए की तरफ से उन्हें कोई नोटिस नही दिया गया है जबकि जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए है। उनसे बीडीए के जिम्मेदारों ने घूस लेकर नोटिस खारिज करवा दिए। पास मे ही बीसलपुर रोड बरेली पर किसी आईएएस अधिकारी के कई मंजिला होटल का जिक्र करते हुए कहा कि यहां अन्य इमारते भी है जो अवैध है। साठगांठ की वजह से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
