बरेली। भाजपा नेता के मकान पर कब्जा करने का प्रयास करते हुए आरोपियों ने उसके घर के एक कमरे मे ताला लगा दिया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना बारादरी के अशोक सम्राट नगर निवासी सूरज राठौर ने बताया कि वह भाजपा के युवा मोर्चा मे मीडिया प्रभारी हैं। उनका जोगी नवादा मे एक मकान है। उस मकान मे कुछ दिन पहले अनिल रहने के लिए आए थे। अब जब उनसे मकान खाली करने को कहा तो वह उन्हें धमका रहे हैं। 22 जुलाई को अनिल उनके ससुर और रवि, विनोद समेत एक अज्ञात ने उनके साथ मारपीट की और दोबारा घर खाली करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
