बरेली – भारतीय जनता पार्टी के लिए अल्पसंख्यक मुस्लिम कार्यकर्ता बरेली से रामपुर रैली के लिए आज रवाना हुए। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मुस्लिम पसमांदा समाज की विशाल रैली अल्पसंख्यक अध्यक्ष कुंवर वासित अली की नेतृत्व के लिए अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी के सहयोग से रामपुर के लिए बरेली से बसें रवाना हुई। कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास देखने को मिला ।वार्ड नंबर 30 भारतीय जनता पार्टी पार्षद दावेदार अरबाज खान के समर्थन से एक बस रवाना हुई ।आने वाले 2024 चुनाव में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय भारतीय जनता पार्टी से जुड़ कर भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाएगा। सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए नारे लगाते हुए हर्षोल्लास के साथ रैली के लिए निकले ।इस दौरान महिलाओं के अंदर भी काफी उत्साह देखने को मिला
– बरेली से तकी रज़ा
