भाजपा के पार्टी कार्यकर्ता घर घर बता रहे सरकार की उपलब्धियां

बरेली। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान मे रखते हुए भाजपा ने अपना अभियान तेज कर दिया है। बरेली मे भाजपा कार्यकर्ता दो दिन तक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। इसे दस्तक अभियान नाम दिया गया है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता दस्तक अभियान के तहत लोगों के घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। जिसमें गुरुवार और शुक्रवार दो दिन दस्तक अभियान चलेगा। गुरुवार को दस्तक अभियान के तहत सांसद, विधायक, मंत्री और पदाधिकारी तक घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। बूथ संपर्क अभियान के लिए गुरुवार को गोपाल अंजन बरेली पहुंचे। यहां साहूकारा मे सरकार की विकास पुस्तिका को लेकर घर-घर पहुंचे और पुस्तिका वितरित की।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *