मीरजापुर – स्थानीय तहसील क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी संतोष तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाकर एक नई जिम्मेदारी दे दी। बता दें कि पड़रिया गांव निवासी पूर्व प्रधान स्व0 पंडित बैजनाथ तिवारी के तीसरे पुत्र संतोष तिवारी ने सन 1991 में राष्ट्रीय स्वयं संघ की सदस्यता ग्रहण किए थे जो कि राष्ट्रीय स्वयं संघ में मंडल कार्यवाहक से लेकर खंड कार्यवाहक, तहसील कार्यवाहक, के साथ – साथ नागपुर से संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित भी रहे व श्री संतोष तिवारी सन 2000 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने तथा 2003 में मंडल महामंत्री बने व 2006 से लेकर 2009 तक मड़िहान मंडल अध्यक्ष पद पर विराजमान रहे, एवं विगत 4 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी में जिला कार्यसमिति सदस्य के साथ-साथ राजगढ़ मंडल प्रभारी भी बने रहे तथा आज भारतीय जनता पार्टी श्री संतोष तिवारी को भारतीय किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाकर एक नई और जिम्मेदारी बढ़ा दी ।बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किसी भी प्रकार की जोखिम नहीं उठाना चाहती व जनपद मिर्जापुर ब्राह्मण बहुल क्षेत्र भी है जिस कारण भारतीय जनता पार्टी ब्राह्मणों को तथा सवर्णों को अपने साथ बनाए रखने के लिए ब्राम्हण चेहरे से संतोष तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाकर सवर्णों को अपने साथ रखने के प्रयास में बनी हुई है।बताया जाता है कि संवर्ण मतों पर संतोष तिवारी की अच्छी खासी पकड़ भी है जिसको देखते हुये भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय बनारस द्वारा संतोष तिवारी को मीरजापुर जनपद का किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया ।वही संतोष तिवारी को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुने जाने पर दूरभाष पर पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गंगासागर दुबे,जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, बीजेपी नेता दुर्गेश कुमार सिंह(गोलू सिंह) समेत लोगों ने बधाई दिया ।
– मीरजापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने संतोष तिवारी:नई जिम्मेदारी पर संगठन को दिया धन्यवाद
