भाखड़ा नदी मे शव मिलने से फैली सनसनी, नही हुई मृतक की शिनाख्त

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र की भाखड़ा नदी मे गुलड़िया गांव के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव नदी मे उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। गांव गुलड़िया के पास भाखड़ा नदी मे अज्ञात व्यक्ति का शव शनिवार सुबह उतराता देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ अजय कुमार एवं एसओ संजय तोमर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नदी से बाहर निकाला। शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस की जांच मे शव पर चोट के निशान नही मिले। पानी मे पड़ा होने से शव फूल गया था। मृतक के पैरों मे जूते थे। कुछ लोग उसके बह कर आने का अनुमान लगा रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *