फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, भुता, बरेली। जिले भर मे रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। साथ ही उन्हें उपहार भेंट किए। मिठाई और राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। बाजार में रौनक रही। शेरगढ : कस्बा डेलपुर, रम्पुरा, गहलुइया, नगरिया कलां, बैरमनगर, घाटगांव पहाड़पुर, पिपरिया, बरीपुरा, कस्बापुर, बालपुर, रजपुरा, मोहम्मदपुर, पनबड़िया, मवई काजियान आदि स्थानों पर रक्षाबंधन की धूम रही। वही एकल अभियान के तहत थाना में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बहनों ने पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु की कामना की। ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, भूपराम श्रीवास्तव ने लोगों को पर्व की बधाई दी। उपनिरीक्षक रामनरेश सिंह, ओगेंद्र कुमार, आदित्य गौरव श्रीवास्तव, राजू सिंह, दीक्षा मिश्रा, हीरा देवी, उषा देवी, मुस्कान, रूबी, रजनी मौजूद रही। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम सत्य सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण किया। भुता : मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। क्षेत्र मे रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बिशारतगंज : रक्षाबंधन का त्योहार क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह से शाम तक मिठाई और राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। वही क्योलड़िया, फतेहगंज पश्चिमी, सेंथल मे भी रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आंवला। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभिन्न गांवों मे पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का नही बल्कि भाई-बहन के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने अटूट प्रेम और आंवला, गैनी, अलीगंज आदि गांवों मे भ्रमण किया। बच्चियों और महिलाओं ने मंत्री को राखी बांधी। मंत्री ने पैतृक गांव गुलड़िया और बड़ागांव मे जनसुनवाई कर समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बहेड़ी। रुद्रपुर निवासी दिव्या कोहली का मायका बहेड़ी के गांव शकरस मे भाई व कस्वे के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी दानिश बाबा को राखी बांधने आती है। दिव्या ने बताया कि वह दानिश को भाई मानती है। वह करीब 20 साल से दानिश को राखी बांध रही है। दानिश और उनका परिवार भी इस परंपरा से काफी खुश है। कैंट। सालों से हर रक्षाबंधन पर झीलगौटिया निवासी नंदू सिंह को राखी बांधने आती है। कोरोना काल मे शाजिया के पिता एक अस्पताल में भर्ती होने आए थे मगर बेड खाली न होने के कारण उन्हें अस्पताल वालों ने लेने से इन्कार कर दिया। बुजुर्ग पिता की हालत गंभीर, ऊपर से ऑक्सीजन सिलेंडर के न मिलने से शाजिया काफी परेशान थी। अस्पताल मे शाजिया की मुलाकात नंदू सिंह से हुई। उन्होंने नंदू से कहा- भैया मेरा कोई भाई नही है। आप मेरे पिताजी की जान बचा लो। मुझे ऑक्सीजन सिलेंडर दिलवा दीजिए। नंदू ने सबसे पहले शाजिया के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया और ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर सभी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई। उपचार से शाजिया के पिता जल्द ठीक हो गए। शाजिया पिता को लेकर घर चली गई। तभी से हर बर्ष रक्षाबंधन पर शाजिया नंदू के घर राखी बांधने आती है।।
बरेली से कपिल यादव