भमोरा-आंवला मार्ग पर पेड़ गिराकर काटने से लगा जाम, परेशानी से जूझे लोग

आंवला, बरेली। जनपद के भमोरा-आंवला-शाहाबाद स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे पड़ों को काटा जा रहा है। इसकी वजह से हर रोज जाम लग रहा है। लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। रविवार को भी सड़क पर पेड़ गिराकर काटा गया, जिसकी वजह से भमोरा-आंवला मार्ग पर करीब पौने घंटे तक जाम लग रहा। सड़क चौड़ीकरण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के पास है। आंवला भमोरा रोड के सेंधा से वन विभाग के कार्यालय तक तीन किमी की सड़क वन क्षेत्र के अंतर्गत आने से चौड़ीकरण का कार्य बंद हो गया था। वनविभाग की अनुमति के बाद इस तीन किमी क्षेत्र में चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। वन निगम की ओर से आंवला से भमोरा रोड पर पेड़ों का कटान किया जा रहा है। लेकिन पेड़ों की कटाई का तरीका वाहन चालकों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। वन निगम के कर्मचारी पेड़ों को सीधा सड़क पर गिरा देते है। इसके बाद पेड़ को नापकर टुकड़ों मे काटने की प्रक्रिया पूरी करते है। एक पेड़ काटने और हटाने मे 20 से 50 मिनट का समय लगता है। इस दौरान मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। कुछ दिन पहले जाम मे फंसी एंबुलेंस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने निकलवाई थी। वन क्षेत्राधिकारी आंवला शीषपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पेड़ किस दिशा मे गिरेगा। यह तकनीकी रूप से तय नही किया जा सकता। जिस दिशा मे पेड़ भारी होता है। उसी तरफ गिराया जाता है। खेतों की ओर पेड़ गिराने मे मजदूरों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है इसलिए पेड़ सड़क पर ही गिरा दिए जाते है। हालांकि, पेड़ों की कटाई के दौरान मजदूरों को इस बात के लिए सख्ती से निर्देशित किया जाएगा कि सड़क जाम न लगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *