भमोरा, बरेली। जनपद के थाना भमोरा मे शुक्रवार को 10 किलो और अलीगंज पुलिस ने 820 ग्राम अफीम के साथ एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। भमोरा थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को झारखंड की एक महिला विनावर क्षेत्र में रहने वाले दामाद के साथ अफीम लेकर जा रही है। सिरोही के पास ईंट भट्टे पर बरेली-बदायूं हाईवे वाहन के इंतजार में खड़े थे। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर झारखंड के चतरा निवासी धर्मी देवी और बदायूं के विनावर थाना क्षेत्र के गांव सिरसवा निवासी प्रेम गिरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से 10 किलो अफीम बरामद हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि सास-दामाद को शनिवार को जेल भेजा जाएगा। अलीगंज इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों से 820 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम लाल सिंह निवासी लच्छिमपुर रामनगर थाना आंवला और दूसरे ने हिमांशु निवासी रामनगर बताया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
