Breaking News

भदोही का सुप्रसिद्ध गज़िया मिया का मेला 6 मई को: नूरैन खां

भदोही-भदोही का सुप्रसिद्ध गाज़ी मियाँ का मेला भदोही की गंगा जमुनी तहजीब के प्रतिक होता है नगर के मर्यादपट्टी स्थित हज़रत सय्यद सालार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह का चार दिवसीय मेला 6 मई रविवार से शुरु होगा। मेले की तैयारी मेला कमेटी के लोग कर रहे है। कमेटी के अध्यक्ष नूरैन खां ने बताया की मेले में बड़ा झूला, मौत का कुँवा , सर्कस, के अलावा चूनार के बिस्किट, सौंदर्य प्रसाधन व खिलौनो की दुकानो से मेला गुलजार रहता है। मेले में हजारो श्रद्धालु पूर्वांचल के विभिन्न जिलो से आते है।और यहां रुक कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते है मन्नते मागंते है। श्री खां ने बताया कि भदोही का यह मेला भदोही की गंगा जमुनी तहजीब अन्य जनपदों के लिए नजीर होती है। मेला अभी एक माह के बाद है लेकिन मेले की तैयारी मेला कमेटी के अलावा नगर पालिका के तरफ से भी किया जा रहा है। वहीं पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि बाबा के दरबार में मैने चादर पोशी कर मन्नत मांगी थी।मन्नत पूरी हो गई। गाजी मियां का मेला भदोही ही नही प्रदेश भर में प्रसिद्ध है।मेले में श्रद्धालुओ की सेवा में कोई कमी नही होने दिया जायेगा।मेले में पेयजल व्यवस्था के लिए पाइप लाइन दौड़ा कर जगह-जगह टोटियां लगाईं जाएंगी साथ ही चार टैंकर व सम्बर्सिबल पम्प से मेले मे आने वाले ज़ायेरिनो को सैराब किया जाएगा तथा प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी जिससे किसी को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। श्री जायसवाल ने कहा पालिका की तरफ से सहायता कैम्प भी लगवाया जायेगा। वहीँ मेला कमेटी के लोगो ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि मेले में महिला पुलिस की तैनाती अधिक हो। चेयरमैन खुद मेला के सफलता को लेकर चिंतित है। उम्मीद है सभी व्यवस्था समय से पूरा हो जायेगा। कमेटी के लोगो ने पालिकाध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया कि मेले में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के शौच के लिए तालाब के पानी से राहत मिलती थी अब तालाब का स्वरूप बदल गया है जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा होगी मेले मे अस्थाई शौचालय की व्यवस्था कर ज़ायेरिनो की समस्या को समाप्त करें।
-पत्रकार आफ़ताब अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *