बरेली। जनपद मे धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी गुरुवार से शीशगढ़ थाना क्षेत्र मे शुरू हुआ विवाद थमा भी नही था। उससे पहले बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे ऐसा ही मामला प्रकाश मे आया है। जहां धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक हिंदूवादी संगठन की तहरीर के आधार पर की है। जिससे समाज में सामाजिक सौहार्द बना रहे। पुलिस के अनुसार थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे मुड़िया अहमदनगर के रहने वाले रेहान अंसारी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद कुछ लोगों ने इसकी सूचना हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता को दी। जिन्होंने भगवान श्रीराम पर अशोभनीय टिप्पणी करने और समाज ने नफरत फैलाने के आरोपी रेहान के खिलाफ तहरीर देते हुए इज्जतनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संख्त कार्रवाई की मांग की। वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।।
बरेली से कपिल यादव