भगवान चित्र गुप्त की मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का किया गया आयोजन

बरेली- फतेहगंज पश्चिमी भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज धाम पर आज पर आज चित्र गुप्त भगवान की मूर्ति स्थापना एवं भंडारे का आयोजन किया गया बरेली रामपुर नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास स्थित चित्रकूट धाम में विधि विधान से मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का आयोजन किया गया स्थापना से पूर्व भगवान की प्रतिमा का कंबोडिया मंदिर पर भगवान से मिला कराया गया इसके बाद मूर्ति स्थापित की गई मंदिर के मुख्य आयोजक डॉ शिव कुमार सक्सेना ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया कार्यक्रम में शहर विधायक डॉ अरुण सक्सेना नगर पंचायत के चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना चक्र वीर सिंह चौहान प्रेमपाल गंगवार राजेश सक्सेना प्रीति सक्सेना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।
– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *