ब्राह्मण स्वर्णकार समाज बाड़मेर के अध्यक्ष चुने गए हसं राज

राजस्थान/बाड़मेर- श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज, बाड़मेर के अध्यक्ष पद हेतु बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को स्थानीय न्याति भवन, ढाणी बाजार में हर्षोल्लास और भारी उत्साह के साथ संपन्न हुए। कड़े मुकाबले में श्री हंसराज ने जीत दर्ज कर समाज की कमान संभाली है।

​मुख्य चुनाव अधिकारी जितेन्द्र,जगदीश ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शहर स्थित स्वर्णकार समाज न्याति नोहरे में पूर्णतः शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुई। समाज के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ​मतदान के तुरंत बाद मतगणना की गई, जिसमें श्री हंसराज को विजयी घोषित कर निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने सफल आयोजन के लिए ग्यारह सदस्यीय चुनाव समिति का आभार व्यक्त किया। इस प्रक्रिया में सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी पुखराज सोनी व अनोपा राम सहित चुनाव अधिकारी राजेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, पवन कुमार, करण कुमार, भूरचन्द, बन्शीधर , राजेन्द्र सोनी पुत्र लूणकरण सोनी एवं जितेन्द्र कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हंसराज ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास और एकता का संकल्प लिया।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *