बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत चुनाव को लेकर कस्बे के शिव स्वयंवर बैंकट हॉल में ब्राह्मण समाज के लोगों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई। ब्राह्मण समाज ने नगर निकाय चुनाव मे भागीदारी मांगी है। बैठक मे सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि जितनी आबादी, उतनी ही चाहिए राजनीतिक भागीदारी। जिसमे सर्वसम्मति से तय किया गया कि आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ब्राह्मण समाज एकजुट होकर किसी एक प्रत्याशी का समर्थन करेगा किंतु ऐसे प्रत्याशी से दूरी रखी जाएगी जो सनातन संस्कृति और ब्राह्मण से ईर्ष्या रखते है। ब्राह्मणों को अपना विरोधी मानते हैं। विभिन्न पार्टियों के इस निर्णय पर भी ध्यान दिया जाएगा कि जिले की 15 नगर पंचायतों में से किस पार्टी ने कितने ब्राह्मण चेहरों को नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु टिकट दिया है। अगली मीटिंग 20 नवंबर रविवार को होगी। तब तक संभवत: आरक्षण की स्थिति भी स्पष्ट हो चुकी होगी और उसी दिन किसी भी एक प्रत्याशी को सर्वसम्मति से समर्थन का निर्णय लिया जाएगा। मीटिंग में अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान मंच के प्रदेश महासचिव पंडित सुनील कुमार शर्मा, शिव अवतार शर्मा, दिनेश पांडेय, संजीव शर्मा, सौरभ पाठक, अवधेश पाठक, वेद प्रकाश शर्मा, केसी शर्मा, हरीश शर्मा, सुदर्शन मिश्रा, सुधीर शर्मा,गौरव मिश्रा तथा गौरव पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
