बैंक मे फर्जी तरीके से कर दिया आठ लाख का लोन, कर्मचारी को हटाने की मांग

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की बैंक कर्मचारी के उत्पीड़न के चलते कस्बा के जानकी देवी इंटर कॉलेज के प्रधानांचार्य और कर्मचारियों ने बड़ौदा ग्रामीण उत्तर प्रदेश बैंक के कर्मचारी को हटाने की डिप्टी आरएम से मांग की है। जानकी देवी के प्रधानाचार्य ने बताया कि कस्बा की बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मे स्कूल के सभी कर्मचारियों व संस्था के विभिन्न प्रकार के खाते कई वर्षों से संचालित है। आरोप है की बैंक कर्मचारी द्वारा धन जमा और निकासी के साथ व्यक्तिगत ऋण करते समय परेशान किया जाता है। उनके कार्य मे जान बूझकर देरी की जाती है। कर्मचारी शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान रहते है। पिछले बर्ष कालेज की कर्मचारी हसमुखी क बगैर आवेदन किए आठ लाख का ऋण फर्जी वेरीफिकेशन करके कर दिया था। उनसे चेक पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर भी करा लिया गए थे। संस्था द्वारा विरोध करने पर बड़ी मुश्किल से लोन को रद्द किया गया था। कालेज के प्रधानांचार्य समेत सभी कर्मचारियों ने बैंक कर्मचारी को हटाने की आरएम से मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *