बिहार: वैशाली(हाजीपुर) जिले के महुआ – हाजीपुर मुख्य मार्ग के कन्हौली मलंग स्थान के पास एक बेलगाम बोलेरो की धक्के से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह 10 बजे के आस- पास की है, मृतक का पहचान महुआ थाना क्षेत्र के बेझा गांव के स्वर्गीय दशरथ राय के 55 वर्षीय पुत्र गोनौर राय के रूप में की गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना के बाद प्रखंड़ विकास पदाधिकारी महुआ ने पारिवारिक सहायता की राशि मृतक के परीजनो को दिया , तब जाकर करीब चार घण्टे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।
-नसीम रब्बानी ,पटना/ बिहार