बरेली। जनपद के थाना किला क्षेत्र मे दो सर्राफो के बीच सोने के लेन-देन मे धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कई लाख रुपये का सोना हड़पने के मामले में किला थाने में सराफ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। छोटी बमनपुरी निवासी संजय रस्तोगी ने रिपोर्ट मे लिखवाया कि उनकी सर्राफ की दुकान है। उनका बेटा शौर्य भी दुकान पर बैठता है। शौर्य के दोस्त बिहारीपुर निवासी अंशदीप यादव की सर्राफ की दुकान शास्त्रीनगर मे है। आठ जून को अंशदीप 450 ग्राम सोना उनके बेटे से उधार लेकर गया था। शौर्य ने यह सोना मक्खन लाल, सारंगी ज्वैलर्स, दीप ज्वैलर्स आदि से लेकर दिया था। अंशदीप ने एक सप्ताह के अंदर सोना और मुनाफा देने का वादा किया था। एक सप्ताह बीतने के बाद उसने बहाना बना दिया। संजय ने बताया कि अंशदीप ने 25 ग्राम सोना और एक लाख रुपये प्रतिमाह पंद्रह माह तक देने का वादा किया। इसका एक एग्रीमेंट भी बनवाकर दिया। पहले महीने बीस ग्राम सोना और एक लाख रुपये दिए। इसके बाद कुछ नही दिया। इसके बाद अंशदीप ने सोना लौटाने से मना कर दिया। दोबारा सोना मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। अंशदीप और उसके पिता से इसकी शिकायत की लेकिन सोना नही लौटाया। संजय रस्तोगी ने बताया कि जिन सराफों से सोना लेकर अंशदीप को दिया था। वह भी सोना लौटाने का दबाव बना रहे है। इस वजह से उनका बेटा शौर्य मानसिक तनाव मे आ गया है। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि सराफ की दी गई तहरीर के आधार पर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
