बुलेट मे मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना पड़ेगा भारी, होगा 10 हजार का जुर्माना

बरेली। बुलेट मे मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर जानबूझकर तेज आवाज निकालना अब महंगा पड़ सकता है। बरेली मे पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शहर मे ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ महाअभियान छेड़ा है। पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाकर बुलेट वाहनों चेकिंग कर चालान कर रही है। कर्कश आवाज वाले साइलेंसरों का उपयोग आजकल के युवा अपने बुलेट वाहन मे कर लोगों को डराते है। पुलिस ने अभियान चलाकर शुरु कार्रवाई की। हजारों रुपए लगाकर बुलेट व बाइकों को मॉडिफाइड कराकर साइलेंसर लगवाना अब भारी पड़ जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ऐसी बाइक पर 10 हजार रुपए तक चालान कर रही  है। जिसको लेकर शहर मे जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी गई है। ऐसे मे अब तक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरते आ रहे लोगों की जेब कभी भी ढीली हो सकती है। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह के आदेश के बाद शहर के प्रमुख चौराहे पटेल चौक सेटेलाइट चौराहा समय कई जगह अभियान चलाया गया। इस दौरान साइलेंसर लगे वाहनों का जमकर चालान भी हुआ। जिन पर 10 हजार तक का जुर्माना डाला गया और आगे से हिदायत दी गई कि वह लोग अपनी बाइक से साइलेंसर को हटबाये। ट्रेफिक पुलिस की मशीन के मुताबिक अगर किसी साइलेंसर की हवा 100 तक आती है तो उसका चालान 10 हजार का होगा। शुक्रवार को शहर के पटेल चौक पर कई वाहनों का चालान किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *