Breaking News

बुलंदशहर मे हादसे के बाद यात्रियों ने रोडबेज चालक को जमकर पीटा, रेस्ट रूम मे मनकरी के चालक की मौत

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। बुलंदशहर मे हादसे के बाद रोडवेज बस मे सवार यात्रियों ने चालक व कंडक्टर को बुरी तरह पीट दिया। जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही जिला अस्पताल से छुट्टी होने के बाद दोनों बरेली के पुराने रोडवेज स्थित रेस्ट रूम मे आ गए थे। जहां बुधवार की सुबह चालक का शव बिस्तर पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना फतेहगंज पश्चिमी ने मनकरी निवासी सर्वेश रोडवेज विभाग मे संविदा पर चालक थे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद गांव के प्रधान पति दिनेश दिवाकर ने बताया कि मंगलवार की सुबह सर्वेश और कंडक्टर नरेंद्र बस लेकर बुलंदशहर गए थे। नरेंद्र ने बताया कि हाइवे किनारे एक चौकी के पास बस डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। वही बस मे सवार यात्रियों ने चालक और कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी। गुस्से मे यात्रियों ने उनके मोबाइल तक तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने उन्हें बचाया। चालक को वहां के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। यहां दिन मे तीन बजे उसकी छुट्टी कर दी गई और वह वापस कंडक्टर के साथ बरेली आ गया। यहां वह रोडवेज स्थित रेस्ट रूम मे आराम कर रहा था। वही रोडवेज कर्मचारी ने बुधवार की सुबह प्रधान पति के पास फोन कर सर्वेश की मौत की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा सर्वेश सिर्फ अंगोछा लपेटे हुए था। शरीर पर और कोई कपड़ा नही था और शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सर्वेश घर का इकलौता बेटा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर मे उनकी मां, पत्नी ऊषा और दो बच्चे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *