बुजिया शाह बाबा का मनाया उर्स, अमन चैन की हुई दुआ

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को आलम ए इस्लाम के सुन्नी सही उल अकीदा मोमेनीन ने उर्स ए मुकद्दस लश्कर ए हुज़ूर ख़्वाजा गरीब नवाज हुज़ूर सरकार ए बुजिया शाह पीर बाबा (रहमतुल्लाह अलैहि) की कुल रस्म अदा की गई। हर साल की तरह इस साल भी मुकद्दस लश्कर ए हुजूर ख्वाजा गरीब नवाज हुजूर सरकार ए बुजिया शाह बाबा रहतुल्लाह अलैह का उर्स बड़ी शान ओ शौकत के साथ मनाया गया। उर्स मे दूर दराज के अकीदतमंद आए और उर्स में शमिल हुए तीन रोजा उर्स की शुरुआत बुधवार को कुरान खानी के साथ हुई इस दौरान देश में अमन चैन की दुआ की गई। शाम को मिलाद उल नबी का जिक्र किया गया इसके बाद शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजकर 38 मिनट पर कुल की रस्म की अदायगी की गई। उर्स में माधोपुर, रुकुमपुर, रसूला, धंतिया इस्लामनगर, फतेहगंज पश्चिमी सहित क्षेत्र के लोग उर्स में शमिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर थाना क्षेत्र की पुलिस मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *