बीडीओ के न होने पर जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी, एक करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

बिथरी चैनपुर, बरेली। शनिवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक मे आयोजित क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक मे एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक मे बीडीओ के न पहुंचने पर सांसद और जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बीडीओ को फोन कर गहरी नाराजगी व्यक्त की। ब्लॉक सभागार मे क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की बोर्ड बैठक मे सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत पटेल और भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह पहुंचे लेकिन बैठक मे बीडीओ के न पहुंचने पर सांसद ने नाराजगी जताई और तत्काल बीडीओ बुलवाने के निर्देश दिए। बैठक खत्म होने के समय बीडीओ वहां पहुंचे। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने उनकी शिकायत सीडीओ से भी की। सभी ने मौजूद बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए। वही सभी की सहमति से बैठक मे एक करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव पर मंजूरी की मुहर लगी। बैठक मे सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने सांसद छत्रपाल गंगवार से मल्लहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तैनाती कराने की मांग की। अस्पताल परिसर में गंदगी पसरी रहती है। स्टाफ का अभाव है। सांसद ने कहा कि वह खुद कुछ दिन पहले वहां से गुजरे थे तो वहां गंदगी फैली पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अफसर को जल्द व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी, हरेंद्र पटेल, सुरेंद्र पटेल सहित प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *