मीरगंज, बरेली। लोकतंत्र सिर्फ मतदान से नही बल्कि हर स्तर पर सतर्क निगरानी से मजबूत होता है। इस जिम्मेदारी की धुरी बीएलए है। जो बीएलए अपने दायित्व को समझ लेता है। वही संविधान की आत्मा की रक्षा करता है। बीएलए किसी दबाव भ्रम या लालच से ऊपर उठकर चुनावी प्रक्रिया में सच्चाई और निष्पक्षता की आवाज बनें। यह बात सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कही। वह शनिवार को मीरगंज में बीएलए शिविर को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि जब जनता के सवालों को नजरअंदाज किया जाता है और संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश होती है। विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि हर बूथ पर बीएलए मजबूत होगा तभी कामयाबी मिलेगी। बीएलए गांव से लेकर कस्बे तक मजबूती से अपने कार्य को करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने सभी बीएलए का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान हाजी गुड्डू, संजीव सक्सेना, मनोहर पटेल, अशोक यादव, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, साधना लोधी, स्मिता यादव, बीना गौतम, नावेद खान, मकदूम अंसारी, गंगा सिंह यादव, राम बहादुर लोधी, भद्रसेन गंगवार, बुन्दन अंसारी, आदेश गंगवार, अमर सिंह मौर्य, महेंद्र लोधी मोहम्मद कलीमुद्दीन, हारून अंसारी, जमील शाह, नदीम खान, नईम अंसारी, सरदार हरभजन सिंह, अरविंद यादव, डॉ नसरुत उल्ला आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव
