बरेली। छह जुलाई को आयोजित होने वाले संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2022-23 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है। डीएम व एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही केंद्र प्रभारियों को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्र बने बरेली कॉलेज और अवंती बाई डिग्री कॉलेज का डीएम शिवाकांत द्विवेदी व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। परीक्षा कक्ष, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी, रिकॉर्ड रूम, फर्नीचर, पेयजल का निरीक्षण किया। पारदर्शी परीक्षा कराने एवं सभी कमरों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव
