बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन संस्था के मीडिया प्रभारी बने आशीष जौहरी

*बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन संस्था ने आशीष जौहरी को किया मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत ।

*संस्था योग, ध्यान, माइंड प्रोग्रामिंग, एनर्जी हीलिंग जैसी विविध सेवाओं के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान और धर्मार्थ गतिविधियों में अग्रणी

बरेली – बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन संस्था योग, ध्यान, माइंड प्रोग्रामिंग, एनर्जी हीलिंग जैसी विविध सेवाओं के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान और धर्मार्थ गतिविधियों के प्रसार द्वारा सभी के जीवन में शांति और आनंद लाने के पवित्र उद्देश्य के साथ काम कर रही है। बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के इन्ही लाभकारी सर्विस को जन जन तक तेजी से पहुंचाने और इसके बारे में प्रसार और प्रचार के लिए आशीष जोहरी को संस्था के मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया है। इस अवसर पर बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक, श्री धर्मेंद्र कुमार (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रमाणित योग वेलनेश प्रशिक्षक) के अनुसार आशीष जौहरी को अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे बड़े अखवारों में कार्य का लम्बा अनुभव प्राप्त है, बही सहारा समय न्यूज चैनल जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हाउस व उपजा प्रेस क्लब जैसी बड़ी संस्था में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूवी कर रहे हैं, जिसका लाभ बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन संस्था को प्राप्त होगा। उन्होने आशा व्यकत की कि आशीष जौहरी के मीडिया प्रभारी मनोनीत किए जाने से संस्था के विचार और कार्यो को जन जन तक पहुचाएंगे । उन्होने बताया कि आशीष जौहरी विगत कई वर्षो से ऐसे कई चैरिटेबल फाउंडेशन के लिए परोक्ष रूप से कार्य करतें आये हैं और उनके इसी अनुभव का बीइंग स्पिरिचुअल को बहुत लाभ होगा। बीइंग स्पिरिचुअल फॉउंडशन के साथ जुड़े अनेको गुरु और मास्टर्स, जिनमें गुरू श्रीमती रीता सिंघल – क्रिस्टल विशेषज्ञ, आचार्य संगीता झा – ज्योतिष विशेषज्ञ, श्रीमती सुषमा गुप्ता -पास्ट लाइफ थेरेपिस्ट, श्रीमती बालेश शर्मा और रेकी हीलर श्रीमती शशि प्रिया बंशल, अभिषेक सेन गुप्ता एवं अन्य सभी सदस्यों ने आशीष जौहरी को मीडिया प्रभारी मनोनीत होने पर बधाई दी एवं अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *