बिहार चुनाव मे हार से अखिलेश यादव के दिमाग का संतुलन बिगड़ा- डिप्टी सीएम

बरेली। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को विकसित भारत- जी राम जी अधिनियम के बारे मे जानकारी देते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो एक रुपये में 85 पैसे की दलाली करके जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा देते थे। वह लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को नसीहत न दें। उन्होंने कहा कि जो अपराध करेगा उसको बख्शा नही जाएगा। भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस पहले खुद को सुधारे फिर दूसरों को सलाह दे। केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से अखिलेश यादव बिहार चुनाव हार कर आए हैं, तब से उनके दिमाग का संतुलन बिगड़ा हुआ है, अच्छे से इलाज कराएं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया और भी बुरी हार हरने वाले हैं। उनके सदस्यों की संख्या बहुत ही सीमित होने वाली है, क्योंकि किसी को गुमराह करके एक बार तो चुनाव जीता जा सकता है, बार-बार नहीं जीता जा सकता है। 2024 में इन लोगों ने जनता को गुमराह किया और उसके दुष्प्रचार का असर दूसरे राज्यों पर भी पड़ा। सीएम डैश वोर्ड रैंकिंग में बरेली जनपद के ओवरऑल प्रथम स्थान पर आने पर डिप्टी सीएम ने जिले के अधिकारियों को बधाई दी है। सीएम डैशबोर्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें बरेली का उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहनीय है। बरेली ने विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में दूसरा स्थान, राजस्व कार्यक्रमों मे तीसरा स्थान तथा विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में ओवरऑल पहला स्थान हासिल किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि बरेली प्रशासन का यह प्रदर्शन अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो विभाग अपेक्षित परिणाम नही दे सके हैं। उन्हें बरेली से सीख लेकर अपने कार्यों मे सुधार करना चाहिए। डिप्टी सीएम ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बरेली इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और बिहार विधानसभा के चुनाव जीते हैं और अब पश्चिम बंगाल को जीतने जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 में फिर से भाजपा की उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और टीएमसी को जी-राम-जी से बहुत नफरत है। रामजी का नाम आ गया है तो इनको विरोध करना है। रामजी के नाम से विपक्षी दलों में खलबली होती है। इस दौरान सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, वहोरन लाल मौर्य, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष एड. अनुज गंगवार, निशांत सक्सेना, गोपेंद्र पटेल, बंटी ठाकुर, राम गोपाल मिश्रा, पूरन लाल लोधी, राजकुमार शर्मा और डॉ. विनोद पागरानी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *