बिना लाइसेंस हो रहा था डेयरी का संचालन, कराया बंद

बरेली। मावा से तैयार प्रसाद से पिन्नी खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में सोमवार को देर रात पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने डेयरी पर छापेमारी की। जांच के दौरान डेयरी का पंजीयन नहीं मिला। इसके बाद डेयरी को बंद करा दिया गया और उसमें मौजूद पनीर और मावा को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। टीम ने डेयरी के फ्रिज में रखे दूध, दही और पनीर समेत पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए है। विभागीय टीम के अनुसार पिन्नी खिलाने के लिए प्रसाद तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए गए मावे को बीडीए कॉलोनी निकट चौहान मार्केट में स्थित राधे श्याम डेयरी नाम से संचालित दुकान से खरीदा गया था। जांच के दौरान डेयरी संचालक के पास विभागीय पंजीयन का कोई भी दस्तावेज मौजूद नही मिला। इस पर अग्रिम कार्रवाई तक डेयरी को बंद करा दिया गया है। डेयरी में मौजूद दो किलो पनीर को नष्ट कराया गया है। विभागीय टीम के अनुसार राधेश्याम डेयरी पर जांच करने के दौरान अजीत पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी सुभाष नगर मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि वह तैयार मावा सुभाषनगर के ही अन्य दुग्ध कारोबारी से खरीदते थे। जिस मावा से बने प्रसाद की पिन्नी खाने से लोगों की हालत बिगड़ी है, उसे भी उसी दुग्ध कारोबारी के प्रतिष्ठान से लिया गया था। राधे श्याम डेयरी पर जांच के दौरान मावा मौजूद नही मिला। डेयरी में रखे फ्रिज में दुग्ध, दही और पनीर समेत पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित कर लिए गए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *