बहेड़ी, बरेली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के लिए चुनावी माहौल बनाने के लिए बहेड़ी पहुंचे। बहेड़ी पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव दंगाइयों, गुंडों और भ्रष्टाचारियों के सरदार हैं। सपा सरकार में प्रदेश में 700 दंगे हुये। लेकिन जब भाजपा की सरकार आई। एक भी प्रदेश में दंगा नहीं हुआ। सपा सरकार में लाखों एकड़ जमीन पर कब्जे किए गए। उन पर भाजपा ने बुलडोजर चलाने का काम किया है। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव ने जाजूनागर स्थित डीआर पैलेस में प्रभावी मतदाता कार्यक्रम के अंतर्गत संवाद किया। केशव ने संवाद के कार्यक्रम के दौरान विपक्षियों पर जमकर हमला बोला साथ ही सरकार की उपलब्धि भी बताई। वही भाजपा उम्मीदवार के लिए जिताने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पिछली बार आपने बहेड़ी से छत्रपाल सिंह को विधानसभा में भेजकर भाजपा के स्तंभ को मजबूत किया था। इस बार भी छत्रपाल को विजयी बनाएं। यहां से छत्रपाल प्रत्याशी नहीं केशव प्रसाद मौर्य और आप सभी प्रत्याशी है। मतदाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव बसपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। इन्हें डायरेक्टर चला रहे हैं। बसपा में बहन जी डायरेक्टर हैं। सपा में अखिलेश डायरेक्टर हैं। कांग्रेस में मां, बेटी और भाई डायरेक्टर हैं। भाजपा डबल इंजन की सरकार है। देश और प्रदेश में दोनों जगह भाजपा की सरकार है। भाजपा ही विकास करवा सकती है। दलितों पिछड़ों की बात करने वालों के झांसे में न आएं। 14 फरवरी को कमल का बटन दबाएं। वही बिथरी चैनपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राघवेंद्र शर्मा के समर्थन में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के सभी जनपदों का चौमुखी विकास किया है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य से राहुल गांधी के ट्वीट पर सवाल करते हुए पूछा तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मै आदरणीय सोनिया जी से कहूंगा कि उन्हें इटली की जगह कही और दिखाए क्योंकि इस तरह की भाषा इसका मानसिक संतुलन ठीक होता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव तो 2017 में भी यह भी कह रहे थे, लेकिन जनता ने उनका सूपड़ा साफ कर दिया था और वर्ष 2022 में भी सपा-बसपा कांग्रेस के गठबंधन का सूपड़ा साफ हुआ था। वह अपनी 47 सीट बचा लेंगे वह भी एक बड़ी उपलब्धि होगी।।
बरेली से कपिल यादव