बरेली। बिथरी चैनपुर पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर जमीन मे अपना नाम दर्ज करा लेने के आरोपी भिंडौलिया निवासी मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। भिंडौलिया के आमीन खां ने 18 फरवरी को मोहम्मद अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि मोहम्मद अहमद ने उनके पिता काले खां की मृत्यु की गलत तिथि दर्शाकर ब्लॉक से फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। जांच में वह फर्जी पाया गया। इसके बाद उसने उसका प्रयोग करके चकबंदी अधिकारी से उनके पिता की जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शुक्रवार को बिथरी पुलिस ने उसके गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
