बरेली। मंगलवार को थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। देखने से शव के मुंह मे चोट के निशान है। गले में गमछा लिपटा हुआ है। आस-पास को कोई भी व्यक्ति उसे नही पहचानता है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव कुंआटांडा नहर पुलिया इलाके का है। नहर के पास जब लोग सुबह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक 45 साल के व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव की तलाशी ली गई। उसकी पैंट की जेब में सिर्फ बीड़ी का बंडल मिला। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने काली जैकेट, सफेद शर्ट, लाल बनियान और नीले रंग की पैंट के साथ जूते पहन रखे थे। उसके गले में सफेद रंग का गमछा था। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई। इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर शितांशु शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इससे मौत की वजह साफ होगी। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास भी जारी है।।
बरेली से कपिल यादव
