बाह के ब्‍लॉक प्रमुख गिरफ्तार, होटल में युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म करने का है आरोप

*खुर्जा की युवती को ताजगंज क्षेत्र में बुलाकर किया था दुष्कर्म

*देर रात ताजगंज थाने में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

आगरा- बाह का ब्‍लॉक प्रमुख युवती से फोन पर संपर्क में था। बताया जाता है कि उसने ही युवती को आगरा बुलाया था और यहां से होटल में जाकर साथियों संग सामूहिक दुष्‍कर्म किया ऐसा आरोप युवती द्वारा लगाया है ।

जानकारी के अनुसार खुर्जा की रहने वाली युवती ने रात 11 बजे पुलिस को काल करके दुष्कर्म की सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि बाह क्षेत्र के लाल सिंह से तीन महीने से उसकी बातचीत होती थी। उसने रविवार दोपहर तीन बजे फोन करके ताजगंज क्षेत्र में बुलाया था। यहां गाड़ी में बातचीत करने के बाद वह उसे होटल में ले गया। वहां उसका एक और साथी मिल गया। दोनों ने होटल में युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद गाड़ी से रोड पर छोड़कर भाग गए। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने बाह के फरैरा निवासी लाल सिंह और उसके साथी यतेंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। लाल सिंह बाह के वर्तमान ब्लाक प्रमुख हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने लाल सिंह और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बाह क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तार करने की खबर फैलते ही चर्चाएं होने लगी हैं। उनके गांव और आसपास के लोगों का कहना है कि पुलिस की टीम गांव में तड़के चार बजे पहुंची थी। वहां से ब्लाक प्रमुख को साथ ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि आधिकारिक रूप से पुलिस ने अभी तक नामजद मुकदमे की जानकारी दी है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ चल रही है।

– योगेश पाठक आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *