झलौन,लदनियां/बिहार- मुस्कान फाउंडेशन के तत्वावधान में बाल दिवस के पूर्व संध्या पर झलौन शाखा के द्वारा स्थानीय बच्चों के मध्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को आनंद कुमार प्रसाद के अध्यक्षता में कौशल सिंह, भारत दास (बाबा सर) तथा अन्य सहभागियों के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर गरीब छात्रों के मध्य पढ़ी से सम्बंधित पुस्तक, नोट बुक तथा कलम के साथ पौष्टिक नाश्ता का भक वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में बाबा सर के द्वारा बच्चों को पढाई से होने वाले लाभों का जिक्र किया । मुस्कान फाउंडेशन के द्वारा ये 53 वां पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन था। कल बाल दिवस के अवसर पर चयनित बच्चो के मध्य भी पुस्तक वितरण किया जायेगा ।
अजय कुमार प्रसाद, बिहार
