बारिश व तेज हवा ने लौटाई ठंड, दिनभर छूटी कंपकंपी

बरेली। बीते सप्ताह से सुबह से ही धूप खिलने से ठंडक का असर कम हो गया था हो गया था लेकिन शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से तेज हवाएं चलना आरंभ हुई जो कि देर शाम तक जारी रही लेकिन दोपहर करीब तीन बजे से हल्की बूंदाबांदी के साथ शाम से झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश और हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने अनुमान जताया है कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आज फिर बारिश के आसार है। हवा भी चल सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार से मौसम साफ होगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी जबकि रात के तापमान मे गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह के समय हल्की हवाएं भी चलने के आसार हैं। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव के चलते लोगों को सुबह और देर रात ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *