बरेली। बानखाना क्षेत्र मे शुक्रवार की सुबह नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नाले-नालियों पर बने अवैध कब्जों को ढहा दिया। लंबे समय से जल निकासी बाधित होने की शिकायतों पर निगम ने सख्त रुख अपनाया। जैसे ही बुलडोजर मोहल्ले में दाखिल हुआ। इलाके मे हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। नगर निगम की टीम शुक्रवार की सुबह से ही मौके पर मौजूद थी। कार्रवाई को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र मे सुरक्षा घेरा बना लिया ताकि कोई विरोध या तनाव की स्थिति न बन सकें। जेई विकास साहू ने बताया कि नालों के ऊपर बने पक्के शेड, चबूतरे और अवैध निर्माण जलभराव की समस्या पैदा कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान डेरी संचालकों पर भी निगम का शिकंजा कसता दिखा। जिन डेरी इकाइयों ने नाले के किनारे कब्जा कर रखा था। उनके स्ट्रक्चर को चिन्हित कर बुलडोजर चलाया गया। कई संचालक स्वयं सामान हटाते नजर आए ताकि भारी नुकसान न हो। वहीं कुतुबखाना व नैनीताल रोड से नगर निगम ने दुकानों के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया है। इन इलाकों की कई बार आईजीआरएस पर शिकायत भी हुई थी। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई की है।।
बरेली से कपिल यादव
