बाड़मेर शहर में श्रीराम परिवार मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से हुआ सम्पन्न

राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर शहर के रातानाडा में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के तीन दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को ढोल धमाकों ओर पंडित सुरेन्द्र श्रीमाली अन्य पंडितों के द्वारा विधिविधान मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री राम के साथ माता सीता , लक्ष्मण , वीर हनुमान ओर श्री गणेशजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

मिडिया प्रभारी हरि सिंह राठौड़ ने बताया सीताराम आश्रम सेवा संस्थान के नेतृत्व में श्री राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम महंत सियावरदास महाराज, महंत किशन दास महाराज हरिद्वार के सानिध्य अन्य संतों के आशीर्वाद से चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल , भाजपा जिलाध्यक्ष अंनतराम विश्नोई ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, बाड़मेर भाजपा प्रत्याशी दीपक कड़वासरा , श्रवण कुमार महेश्वरी , मुख्य यजमान नगाराम माली, भौमा राम माली
कार्यक्रम अध्यक्ष गंगाविशन अग्रवाल के आथित्य में आयोजित हुआ।

राठौड़ ने बताया कि रातानाडा में नवनिर्मित मन्दिर में श्रीराम भव्य प्राण प्रतिष्ठा सुबह शुभ बेला में हुई। श्रीराम भगवान के जयकारे के साथ राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी श्रद्धालुओं ने राम भजनों से हनुमान चालीसा पाठ कर पूरा परिसर को भक्ति मय हो गया। श्री राम मंदिर में आरती ओर ध्वजारोहण किया। इसके बाद में सभी साधु संतों का बहुमान किया। श्री राम मंदिर निर्माण में लाभार्थी परिवार ओर भामाशाह कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल ने मंच पर गुरुवाणी से सभी साधु संतों का अभिनंदन करते हुए कहा कि थारवासियों पर भगवान श्रीराम परिवार का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अंनत राम विश्नोई ने सभी भक्तों को श्री राम भगवान के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष गंगा विशन अग्रवाल ने श्री राम मंदिर निर्माण कार्य में आर्थिक रूप सहयोगी, भामाशाह गण कार्यक्रता गण का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने पर सभी का आभार व्यक्त किया मंच का सफल संचालन सचिव आनंद पुरोहित ने किया‌।

इस अवसर मातृ शक्ति की भारी भीड़ को व्यवस्थित करने में अग्रवाल महिला मंडल ब्रह्मक्षत्रीय खत्री महिला मंडल महेश्वरी महिला मंडल अन्य मातृ शक्ति , मंजू सर्राफ, ललिता खत्री, लूणी बंसल,अनीता चौहान,संगीता सिंघल, विमला खत्री, सुशीला खत्री, मंजू बंसल, डॉ सीमा मित्तल, मंजू सिंघल, सुमित्रा गोयल, नीना बंसल, ने अपनी पूरे दिन व्यवस्था संभाली। अंत में सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।

इस कार्यक्रम में दिलीप बंसल, पृथ्वी चण्डक,किशोर भार्गव, सुरेश मोदी, शेखर अग्रवाल, विष्णु मोदी, कमल सिंघल, आनंद पुरोहित, आनंद मित्तल,नंदू सर्राफ,मुकेश अग्रवाल, राजाराम सराफ, नंदलाल महेश्वरी, ओम प्रकाश त्रिवेदी, भैरा राम माली, उगम सिंह सोलंकी, गोकुल चौधरी,एडवोकेट राहुल शर्मा, दिलीप तिवारी, सुखदेव बजरंगी, बसंत खत्री,
रमेश सिंह दोहट,अशोक चौधरी,पवन दवे, कैलाश श्रीमाली, शैतान सिंह चूली, हरीश मराठा, ओम नाथ स्वामी, दुर्गेश गौड़, संतोष शर्मा,मूला राम माली, निखिल गुप्ता, मुकेश अग्रवाल,मोहन सिंह राठौड़ ,सुभाष सोनी, किशन चौधरी, मुकेश प्रजापत, भुर सिंह दोहट, किशन माली , मांगीलाल देवपाल, भवानी सिंह सोलंकी, अभय सिंह सोलंकी, कैलाश माली, मनोहर सिंह मेड़तिया, जसवंत पूरी गोस्वामी, हिमांशु अग्रवाल, किशन चौधरी मोटा राम चौधरी श्रवण माली सवाई माली मेघाराम प्रजापत ओमाराम प्रजापत सहित सैकड़ों श्री राम परिवार भक्तों की भीड़ मौजूद रहीं।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *