Breaking News

बाड़मेर के नेताओं ने एक स्वर में कहा आदिवासियों की मांगे पूरी करने के लिए हमारे दरवाजे रहेंगे सदा खुले

राजस्थान/बाड़मेर – आदिवासी दिवस के अवसर पर भील समाज का विशाल सम्मेलन आयोजन कमेटी अध्यक्ष भोमाराम भील के नेतृत्व में बाड़मेर में भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ ही मंच पर चोहटन विधायक आदूराम मेघवाल, बाड़मेर विधायिका प्रियंका चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत राम विश्नोई, समाजसेवी ओर पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, भावी उम्मीदवार ठाकराराम माली , लक्ष्मण सिंह गोदारा , रमेश सिंह इंदा उपाध्यक्ष भाजपा, चनणाराम महामंत्री,प्रहलाद सरपंच, गुणेशा राम सेड़वा , खुमाणाराम पूर्व तहसीलदार, आजाद सिंह, मनोज भील महाबार, महंत राजूदास, और मोहनलाल चौहान , डॉ खगेंद्र विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए भील समाज जिला अध्यक्ष अर्जुनदास भवानी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। संचालन के दौरान भाजपा जिला मंत्री मेवाराम भील गेहूं ने अतिथियों के सामने लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी।

राजनेता स्वरूप सिंह खारा ने कहा “भील समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मैं हमेशा समाज के साथ खड़ा रहूंगा।” पार्षद गोविंद भील ने हुंकार भरते हुए कहा “समाज संगठित होकर एक रहो अपनी मांगो के लिए संघर्ष करो,सामाजिक एकता से हम सब हासिल कर सकते है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत राम विश्नोई ने कहा “आप एक कदम चलोगे, मैं चार कदम चलूंगा।” विधायक प्रियंका चौधरी ने कहा “मैं आपकी बहिन हूं। विधानसभा में आपका मुद्दा उठाऊंगी।”

चोहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा “मैं भील समाज के हर सुख-दुख में साथ रहूंगा।क्षेत्र में विकास की लड़ाई में हम आपके साथ हैं।” मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने आश्वासन दिया आपकी मांग को मुख्यमंत्री के सामने जोरदार तरीके से रखूंगा।”समाज के वरिष्ठ दुर्गाराम, हितेश कुमार, लाधुराम ,नगसा, तालब राम गडरा रोड , रमेश नोसर , शंकर लाल दहिया, रमेश प्रधान, सुरेश सेड़वा ,पदमाराम , पारू राम , दिलीप, भैराराम, ओमप्रकाश वाघेला , प्रमोद नायक , धीरू मकवाना , नारायण उण्डखा, अमोलख सोमानी , देराज राम बूठ , मांगीलाल सोमानी , धर्माराम महाबार, थानाराम उण्डखा , हितेश दहिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन कमेटी अध्यक्ष भोमाराम भील ने सभी अतिथियों, समाज बंधुओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम में मंच संचालन अमराराम बावड़ी , छुगाराम वीडीओ ओर अशोक चौहान ने किया।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *