बाजार से गायब हुई लड़की मामले मे पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 मार्च को मेरी पुत्री गांव से दोपहर दो बजे कस्बा फतेहगंज पश्चिमी मे आई थी लेकिन वहां से किसी अज्ञात लड़के के साथ चली गई। काफी तलाश के बाद नही मिली न ही वह घर आई है। पुलिस ने अज्ञात लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आपको बता दें कि क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 26 मार्च को मां के साथ बाजार मे घर का सामान खरीदने की लिये आई थी। वह किशोरी बाजार से अचानक गायब हो गई। बाजार में उन्होंने काफी तलाश किया जब वह नही मिली तो वह घर चली गई। किशोरी देर शाम तक घर नही लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी मे भी काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नही लगने पर पीड़ित पिता ने गुरुवार को थाने मे अज्ञात लड़के के खिलाफ तहरीर दी थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *