बहनों ने भाइयों काे तिलक लगाकर की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की मंगल कामना

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। भाई-बहन के प्रेमवर्धन का पावन पर्व भैया दूज गुरुवार को मनाया जा रहा है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि मे मनाया जाता है और इसी दिन दिवाली पंच दीपोत्सव का अंतिम दिन होता है। इस बार भैया दूज पर अत्यंत मंगलकारी योगों का संयोग बन रहा है। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। वही भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पांच दिवसीय दीपोत्सव मे शामिल भैयादूज का पर्व गुरुवार को क्षेत्र मे धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की और भाइयों की ओर से उन्हे उपहार भेंट किए। परंपरा के अनुसार बहनों ने भाइयों को तिलक लगाने के बाद गोला मिठाई और फल भी दिए। भाइयों की सुख समृद्धि, दीर्घायु की मंगल कामना की इसके बदले में भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार एवं रुपये भेंटकर मंगलमय जीवन का शुभाशीष लिया। परिवार के जहां बड़े सदस्यों ने इस पर्व की परंपरा को निभाया। वही छोटे-छोटे बच्चों पर भी इस पर्व का रंग खूब देखा गया। भैया दूज के चलते बाजार में विशेषकर मिठाइयों व फलों की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ रही और सड़कों और बसों में बड़ी संख्या में भीड़ दिखाई दी। भैया दूज के त्यौहार को देखते हुए नगर मे दिन भर वाहनों की भीड़ रही। जिससे रास्ता जाम की स्थिति बनती रही। पुलिस यातायात व्यवस्था को सही बनाए रखने के लिए मशक्कत करती दिखी। भीड़ को देखते हुए लोगों को बसों के जालों पर लटक व छतों पर बैठ कर यात्रा करनी पड़ी। रोडवेज बसों की कमी होने के कारण डग्गामार वाहनों ने जमकर चांदी काटी।बसों में भूसे की तरह सवारियां होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था मे थाना प्रभारी राजेश सिंह ने अलग अलग टीम बना कर पुलिस बल को तैनात किया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *