बसों मे रही मारामारी, 50 हजार से अधिक ने की यात्री

बरेली। भाई दूज पर बसों मे मारामारी रही। बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार शाम 6 बजे तक 50, 635 मुसाफिरों ने सफर किया। इनमे 75 फीसदी महिला यात्री रही। अब शुक्रवार से रविवार तक वापसी की भीड़ बसों में रहेगी। परिवहन निगम अधिकारियों ने बरेली रीजन मे भाई दूज पर्व के चलते 623 बसों का संचालन किया। गुरुवार 11 बजे तक सामान्य भीड़भाड़ रही। दोपहर होते ही भीड़ चल पड़ी। सेटेलाइट पर पूरनपुर, बंडा, जैतीपुर की बसों का इंतजार करना पड़ा। पुराना बस स्टैंड पर हल्द्वानी मार्ग की अधिक सवारियां थी। दोपहर से शाम तक आठ अतिरिक्त बसें हल्द्वानी मार्ग पर चलाई गई। हर रूट की बसों मे मारामारी थी। आरएम दीपक चौधरी के नेतृत्व मे बस स्टैंडों पर एआरएम के साथ आठ-आठ टीमें कर्मचारियों की लगी। जिससे बसों से संबंधित यात्रियों को कोई असुविधा न रहे। बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार की शाम तक 50,635 यात्रियों ने सफर किया। जिसमें बरेली डिपो की बसों से 15,706, रुहेलखंड डिपो 14,185,बदायूं डिपो 12,157 और पीलीभीत डिपो की बसों से 8,587 यात्रियों ने यात्रा की। अधिकारियों का कहना है कि रात 12 बजे तक करीब 18 से 20 हजार यात्रियों के टिकट बिक्री का अनुमान है। शुक्रवार की दोपहर से फिर वापसी की भीड़भाड़ रहेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *