बरेली। जिले के लोगों को ठंड से अभी राहत नही मिल रही है। शनिवार को घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हो गए। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री तक लुढ़क गया। गोरखपुर और अयोध्या के बाद प्रदेश में सबसे ठंडा दिन बरेली का रहा। मौसम विभाग ने 2 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे की वजह से बरेली एयरफोर्स पर दृश्यता शून्य और जिले मे 30 मीटर रिकॉर्ड की गई। प्रदेश मे गोरखपुर और अयोध्या के बाद बरेली सबसे ठंडा जिला रहा। शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंडा शहर गोरखपुर रहा। जहां अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अयोध्या में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बरेली में सुबह घना कोहरा छाने से दृश्यता कम रही। बाजारों में भी चहल पहल कम रही। लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए। अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब 8 डिग्री कम रहा। वही न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ा। सुबह के समय वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जबकि कई स्थानों पर रफ्तार थमी नजर आई। मौसम विभाग ने दो दिन घने कोहरे का ओरेंज और पांच दिन येलो अलर्ट जारी किया है।।
बरेली से कपिल यादव
