बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, प्रदेश मे सबसे ठंडा रहा दिन

बरेली। दिसंबर के बाद जनवरी मे भी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। साल के पहले दिन हल्की धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली थी लेकिन ठंडी हवाएं चलने से शुक्रवार को लोग ठंड से बेहाल हो गए। दिन में धूप न खिलने और तेज हवाएं चलने से लोग घरों में ही दुबके रहे। प्रदेश में बरेली का दिन सबसे ठंडा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर भी अधिक रहने से ठंड का असर और तीव्र महसूस किया गया। शुक्रवार को पूरे दिन धूप नही निकली और जिला भीषण शीतलहर की चपेट में रहा। सुबह से रात तक बर्फीली हवाएं चलती रहीं, जिससे गलन और अधिक बढ़ गई। हालांकि कोहरे का असर नाममात्र रहा और दृश्यता पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। शीतलहर के चलते मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसका असर है। ठंड कराओके कारण का तापमान लुढ़क गया, जबकि रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि बरेली समेत आसपास के इलाकों में अभी दो दिन तक शीतलहर बनी रहेगी। इस दौरान दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है। सर्दी के साथ गलन भी बढ़ेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *