बरेली। सिपाही अश्वनी की बर्थडे पार्टी प्रकरण मे कोर्ट के आदेश पर दरोगा संजय सिंह की शिकायत पर आखिरकार सीओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर कैंट धर्मेन्द्र सिंह, दरोगा प्रवीन कुमार और सिपाही अश्वनी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। जिसमें आरोपी पुलिस कर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए है। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ संबंधित आईपीसी की धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि बीती 17 अगस्त 2020 की रात युगवीणा बारात घर में सिपाही अश्वनी की बर्थडे पार्टी चल रही थी। लॉकडाउन का उल्लंनकर पार्टी में तत्कालीन कैंट इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह समेत कई पुलिस कर्मी शामिल हुए थे। इस पार्टी में कैंट थाने में तैनात दरोगा संजय सिंह भी थे। दरोगा का आरोप है कि उसे साजिश के तहत पार्टी में बुलाया गया था। तत्कालीन सीओ प्रथम अशोक कुमार और इंस्पेक्टर धर्मेेन्द्र सिंह ने पूरी साजिश रची। आरोप है कि डीजे पर डांस के दौरान इंस्पेक्टर के कहने पर सिपाही अश्वनी ने उनका रिवाल्वर निकाल लिया और जान से मारने की नियत से उसे गोली मारी दी। आरोप यह भी है कि उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ कई सबूत दरोगा के फोन में थे। जिस वजह से आरोपी पुलिस कुर्मियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। आपको यह भी बता दे कि बर्थडे पार्टी में हुए बवाल के बाद तत्कालीन एसएसपी शैलेश पांडे के निर्देश पर तत्कालीन कैंट इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने गोली लगे हुए घायल दरोगा के खिलाफ शराब के नशे में थाने में तोडफ़ोड़ करना, सरकारी काम में बाधा डलाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के दूसरे दिन ही तत्कालीन एसएसपी शैलेश पांडे ने दरोगा संजय सिंह समेत बर्थडे पार्टी में शामिल सिपाही अश्वनी, अनुज गौतम, अमित कुमार सस्पेंड कर लिया था।।
बरेली से कपिल यादव